सहाड़ा: गंगापुर में व्यापारियों में आक्रोश, दुकान में घुसकर मारपीट से भड़के व्यापारी, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
सहाड़ा चौराया व्यापार संघ ने दुकान में घुसकर कथित मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को उपखंड अधिकारी गंगापुर को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की।