अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या मामले ने राजस्थान में हड़कंप मचा दिया है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने का आरोप कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी और हार्डकोर अपराधी विष्णु पर लगा है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह घटना सोमवार दोपहर को उस समय हुई जब जगन गुर्जर और विष्णु दोनों एक ही बैरक में बंद थे। इस हत्याकांड ने एक बार फिर राजस्थान में गैंगवार और जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
#Ajmer
Korba, Korba | Jun 29, 2026