CM हेमंत सोरेन ने पत्नी संग जोन्हा फॉल की खूबसूरती का लिया आनंद, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के साथ रांची के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल घूमने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया और स्थानीय फलों का स्वाद भी चखा।
मुख्यमंत्री ने इस दौरे का वीडियो आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जोन्हा फ़ॉल की प्राकृतिक छटा और हरियाली के बीच स्थानीय फलों का आनंद भी लिया। झारखंड की प्रकृति और इसकी उपज, दोनों अद्भुत हैं।"
मुख्यमंत्री के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जोन्हा फॉल झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है और अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के लिए देशभर में प्रसिद्ध है।
JB News Korba | Manish Jaiswal JB
Korba, Korba | Jun 29, 2026