छत्तीसगढ़ के कोरबा (कटघोरा वन मंडल) से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। धवलपुर निवासी 40 वर्षीय संतोष कुमार गोंड जब जंगल में अपनी गुम हुई भैंस ढूंढने गए थे, तभी अचानक उनका सामना एक विशालकाय जंगली हाथी से हो गया। इससे पहले कि वह संभल पाते, गुस्से से भरे हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए तत्काल ₹25,000 की सहायता राशि सौंप दी है, जबकि ₹5.75 लाख की शेष अनुग्रह राशि कागजी औपचारिकताएं पूरी होते ही जल्द दी जाएगी।
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। डीएफओ निशांत कुमार ने हाथियों की मौजूदगी वाले संवेदनशील इलाकों और जंगलों में अकेले न जाने की सख्त हिदायत दी है। सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग हाथियों के दल की गतिविधियों पर लगातार लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कराकर लोगों को जागरूक कर र�
Korba, Korba | Jun 29, 2026