*#सेवा_संकल्प_अभियान #कहानी_बदलाव_की
संकल्प से सफलता तक
धनराज मालवीय ने उत्तीर्ण की MPPSC की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा
सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत मिला 50 हजार का प्रोत्साहन
शासन की योजनाएं युवाओं को सिविल सेवा के लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।
जिले के मेधावी छात्र श्री धनराज मालवीय ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले को गौरवान्वित किया है।
श्री धनराज मालवीय को राज्य शासन की सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन स्वरूप प्रारंभिक परीक्षा हेतु 20 हजार रुपये एवं मुख्य परीक्षा हेतु 30 हजार रुपये, कुल 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।
धनराज ने बताया कि MPPSC जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक सहयोग अत्यंत आवश्यक होता है। अनुसूचित जनजाति कल्याण कल्याण विभाग की इस योजना से प्राप्त प्रोत्साहन राशि ने उन्हें किताबें, कोचिंग सामग्री एवं अन्य आवश्यक संसाधन जुटाने में बड़ी मदद की, जिससे वे बिना किसी आर्थिक चिंता के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सके।
उन्होंने इस योजना के लिए राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना अनुसूचित जाति वर्ग के के विद्यार्थियों के लिए सिविल सेवा में करियर बनाने का मजबूत आधार है।
> धनराज की यह सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026