जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने पर्यवेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह का निरीक्षण कर बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने नियमित कक्षाओं के संचालन, योग्य शिक्षकों की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा बच्चों से जुड़े मामलों की समयबद्ध सुनवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।