सामरी कुसमी: जनजातीय गौरव दिवस पर करमा महोत्सव का आयोजन, लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली
कुसमी सामरी मंगलवार को सामरी विधानसभा क्षेत्र के स्व. लरंग साय स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस एवं करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शामिल होकर स्थानीय जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोककला का आनंद लिया। इस दौरान करमा नृत्य के प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।