बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास जुए पर पुलिस का छापा, कई आरोपी दबोचे
जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र की छिरिया चौकी पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पमा के निकट बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे स्थित पमा कट के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से कई लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर हार-जीत का खेल खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी संदिग्धों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 8,500 रुपये नकद तथा जुए में इस्तेमाल किए जा रहे ताश के पत्ते बरामद किए गए। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Aug 2, 2026