स्कूल से लौट रहे छात्र पर हमला, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
उरई। शांतिनगर निवासी पूजा देवी ने पुलिस अधीक्षक जालौन को प्रार्थना पत्र देकर 31 जुलाई को बेटे पर हुए जानलेवा हमले की शिकायत की है। पूजा के अनुसार उसका बेटा सरस्वती विद्या मंदिर से पढ़ाई कर लगभग 1:00 बजे घर लौट रहा था तभी झांसी चुंगी के पास 10-12 युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर सिर पर गंभीर चोटें दीं। हमले में हाथ, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया और आरोपियों को भगाया। पुलिस द्वारा बताया गया कि प्रकरण के सम्बन्ध में प्रार्थी की तहरीर के आधार पर कोतवाली उरई में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस पूरी जांच में जुटी है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Aug 2, 2026