SBP Gateway of Dreams में क्षतिग्रस्त पार्किंग और बाउंड्री वॉल को लेकर निवासियों में रोष
SBP Gateway of Dreams सोसायटी में पार्किंग की दीवार, मुख्य गेट और बाउंड्री वॉल की खराब स्थिति को लेकर निवासी परेशान हैं। आरोप है कि पार्किंग के पास गहरी खुदाई के कारण पार्किंग की दीवार क्षतिग्रस्त होकर ढह गई, लेकिन करीब डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई।
निवासियों के अनुसार, इस संबंध में SBP Builders, JKIMS Maintenance और Vamna Builder की टीम से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। एक ओर उनसे लगातार मेंटेनेंस चार्ज लिया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर मेंटेनेंस टीम पार्किंग की मरम्मत को मेंटेनेंस के दायरे में नहीं आने की बात कह रही है।
अनसुलझी समस्याओं के चलते मेंटेनेंस शुल्क रोकने पर पावर बैकअप काटने की बात कही गई और अब शिकायतों के बाद उनके फ्लैट का पावर बैकअप सप्लाई काटे जाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। निवासियों का आरोप है कि यह कार्रवाई उनकी शिकायतों और मरम्मत की मांग को लेकर दबाव बनाने अथवा प्रतिशोधात्मक कार्रवाई के रूप में की जा रही है।
#zirakpurnews