चंडीगढ़ में फॉगिंग ड्राइव तेज, बारिश के मौसम में मच्छरों की रोकथाम पर जोर
चंडीगढ़। बारिश के मौसम में मच्छरों की बढ़ती संख्या और उनसे फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए पूरे चंडीगढ़ में फॉगिंग अभियान तेज कर दिया गया है। शहर के विभिन्न इलाकों में मच्छर नियंत्रण के लिए लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है।
इस विशेष अभियान के तहत गौशालाओं, मंदिरों, स्कूलों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी जोरदार फॉगिंग की जा रही है। अभियान का उद्देश्य मच्छरों के प्रजनन को रोकना और शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है।
प्रशासन की ओर से बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए मच्छर नियंत्रण गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। शहरवासियों से भी अपने आसपास पानी जमा न होने देने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है।
#chandigarh #chandigarhnews #tricitynews #panchkulasocialmedia