सेक्टर-7 और सेक्टर-10 के सार्वजनिक शौचालयों का मेयर शाम लाल बंसल ने किया निरीक्षण
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल ने सेक्टर-7 एवं सेक्टर-10 स्थित सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से पानी की उपलब्धता और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
मेयर शाम लाल बंसल ने कहा कि शहर में सार्वजनिक सुविधाएं स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुचारू रहना आवश्यक है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान JE श्री पुनीत बंसल भी उपस्थित रहे।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia