किसान मेले के दौरान विधायक शक्ति रानी ने चेयरमैन देशराज पोसवाल के कार्यालय पहुंचकर की मुलाकात
बरवाला। किसान मेले के दौरान कालका विधानसभा की विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री शक्ति रानी ने मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन देशराज पोसवाल के कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान विधायक शक्ति रानी ने देशराज पोसवाल को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया।
देशराज पोसवाल ने विधायक के कार्यालय आगमन को अपने लिए सौभाग्य की बात बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शक्ति रानी द्वारा दिए गए स्नेह और आशीर्वाद से वह अभिभूत हैं और यह मुलाकात उनके लिए विशेष एवं यादगार रहेगी।
इस अवसर पर टिफिन बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ आपसी संवाद के अलावा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में वरिंदर भाऊ, रायपुररानी मंडल अध्यक्ष रोहित सैनी, रायपुररानी ब्लॉक समिति चेयरमैन सतबीर राणा, अनिल शर्मा, अशोक गुज्जर, कुलविंदर राणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देशराज पोसवाल ने कहा कि विधायक शक्ति रानी का कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार और स्नेह संगठन को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने विधायक का आभार जताते हुए भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद की अपेक्षा व्यक्त की।
#barwala #panchkula #panchkulanews #panchkulasocialmedia