चम्बा: शादी समारोह से लौटते समय सलूणी-किहार-लंगेरा मार्ग पर सड़क से तीस मीटर नीचे गिरी कार, 3 लोग हुए घायल
Chamba, Chamba | May 11, 2024 सलूणी-किहार लंगेरा मार्ग पर आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल किहार में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज चम्बा रैफर कर दिया गया है। यह जानकारी शनिवार को एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मीडिया के साथ सांझा की है।