चम्बा: आयरन की गोलियां खाने के बाद डलहौजी स्कूल के 15 विद्यार्थियों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचाए विद्यार्थी
Chamba, Chamba | May 10, 2024 नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डलहौजी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक साथ 15 विद्यार्थियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी विद्यार्थियों को तुरंत नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। यह जानकारी शनिवार को एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने मीडिया के साथ सांझा की है।