चम्बा: चंबा में परशुराम जयंती की रही धूम
Chamba, Chamba | May 10, 2024 चंबा में परशुराम जयंती की धूम रही। इस अवसर पर जहां जनसाली स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना का आयोजन किया तो वहीं प्रभात फेरी भी निकाली गई जिसमें ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसकी जानकारी ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा के अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जिले भर में परशुराम जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।