चम्बा: राज्य सभा सदस्य हर्ष महाजन 11 और 12 मई को रहेंगे चंबा के प्रवास पर
Chamba, Chamba | May 10, 2024 पूर्व मंत्री और राज्य सभा सदस्य हर्ष महाजन के चंबा स्थित आवास पर 11 और 12 मई को फिर से वही रौनक दिखने वाली है जो कभी उनके सियासी कद की वजह से डेढ़ दशक पहले हुआ करती थी। हर्ष महाजन शनिवार और रविवार को चंबा के प्रवास पर रहेंगे। राज्य सभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित होने के बाद हर्ष महाजन शनिवार को पहली बार चंंबा के प्रवास पर आ रहे हैं।