चम्बा: चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर ढकोग के पास सीमेंट से लदा एक ट्रक रावी नदी में पड़ा मिला, चालक लापता
Chamba, Chamba | May 10, 2024 शुक्रवार को चंबा भरमौर नेशनल हाईवे पर ढकोग के पास सीमेंट से लदा एक ट्रक रावी नदी में पड़ा मिला है और चालक लापता है।लापता चालक की तलाश को सर्च ऑपरेशन जारी है।अभी तक चालक का सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी अनुसार योग राज निवासी तराला सीमेंट से लदा ट्रक लेकर चंबा से खड़ामुख की तरफ जा रहा था।चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर ढकोग के पास उसने ट्रक पर से नियंत्रित खो दिया।