चम्बा: कुनेड़ पंचायत में नाले में गिरने से दो भाइयों की मौत, एएसपी चम्बा ने दी जानकारी#
Chamba, Chamba | May 10, 2024 जिला चम्बा की ग्राम पंचायत कुनेड़ में दो भाइयों की नाले में गिरने से मौत हो गई है। हादसे में मृतकों की पहचान केवल कुमार पुत्र झफल व छज्जू पुत्र लमरू दोनों निवासी गांव मठैना डाकघर किलोड़ के रूप में हुई है, जोकि आपस में ताया-चाचा के बेटे थे। यह जानकारी शुक्रवार को एएसपी चम्बा शिवानी मेहला ने मीडिया के साथ सांझा की है।