पटना ग्रामीण: निगरानी विभाग के ACS ने जिला स्तरीय निगरानी कोषांग/उड़नदस्ता के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, कई निर्देश दिए
बुधवार की शाम 4:00 बजे अधिवेशन भवन में निगरानी विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला में ACS अरविंद कुमार चौधरी ने निर्देश दिए कि निगरानी मामलों का निपटारा 2-3 वर्षों में हो। सभी जिलों में हेल्पलाइन सक्रिय रखने, भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई और मॉनिटरिंग तेज करने को कहा गया। त्रिशक्ति मॉडल से भ्रष्टाचार पर सख्त कदम उठाने की अपील की गई।