पटना ग्रामीण: चुनाव से पहले जेडीयू कार्यालय में पोस्टर बदले गए, लिखा गया - 25 से 30 फिर से नीतीश
बुधवार की दोपहर 3 बजे JDU ऑफिस में पोस्टर को बदला गया है। पुराने पोस्टरों को हटाकर CM नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ अब नई टैगलाइन और स्लोगन वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इसके माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने लाने की कोशिश की गई है। एक पोस्टर पर लिखा गया है '25 से 30 फिर से नीतीश'।