पटना ग्रामीण: 27 कछुआ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध; पटना रेल थाने में दी गई जानकारी
डाउन फरक्का एक्सप्रेस से 15 अप्रैल को 27 कछुआ बरामद किया गया है। मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। मामले को लेकर बुधवार शाम करीब 4:30 बजे पटना रेल थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस का जानकारी दी गई है। रेल पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि बरामद कछुआ की कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपए है।