पटना ग्रामीण: जेपी गंगा पथ पर दरार की खबरों के बाद मंत्री नितिन नवीन ने किया निरीक्षण, पथ को बताया सुरक्षित
दीघा-दीदारगंज जेपी गंगा पथ पर दरार की खबरों के बाद बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने बुधवार की दोपहर निरीक्षण किया। हालांकि यह निरीक्षण कितने बजे हुई है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं करीब 1 घंटे निरीक्षण करने के बाद मंत्री नितिन नवीन ने जेपी गंगा पथ को पूरी तरह से सुरक्षित बताया है। मौके पर उन्होंने कहा कि पुल और पिलर के बीच गैपिंग है।