पटना ग्रामीण: अब सुधा को आगे बढ़ाएंगे IIM से पढ़े युवा प्रबंधक : आईआईएम बोधगया के 19 छात्रों ने दिया कॉम्फेड में योगदान
कॉम्फेड ने पहली बार आईआईएम बोधगया के 19 छात्रों को नियुक्त कर नई शुरुआत की है। सुधा ब्रांड को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ ये युवा प्रबंधक योगदान देंगे। कॉम्फेड का लक्ष्य व्यापार को 10,000 करोड़ तक बढ़ाना है। अमेरिका-कनाडा समेत कई देशों में सुधा उत्पादों की मार्केटिंग की योजना बनाई गई है।