नीम चक बथानी: प्रतिभा बाल विद्या मंदिर टेटूआ में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, कक्षा 1 से 7 तक के छात्रों ने लिया भाग
प्रतिभा बाल विद्या मंदिर टेटूआ में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को हुआ। इसमें कक्षा 1 से 7 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रंगों से आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने प्रथम और कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।