मड़ावरा: खुटगुवां गाँव में हैण्डपम्प से पानी भरने जा रहे एक लड़के की दूसरे लड़के ने लाठी-डंडे से की मारपीट
तहसील मड़ावरा के खुटगुवां गाँव में शनिवार की शाम करीब 5 बजे हैण्डपम्प पर पानी भरने जा रहे एक लड़के की दूसरे लड़के ने लाठी डण्डे से मारपीट कर दी जिससे उसे गम्भीर चोटें आ गयी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में आकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।