तोकापाल: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के सफल संपादन पर बीएलओ और सुपरवाइजर को किया गया सम्मानित
Tokapal, Bastar | Mar 15, 2026 विधानसभा क्षेत्र 87 चित्रकोट के अंतर्गत शनिवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के कार्य का सफलतापूर्वक संपादन किए जाने पर सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर अनुविभागीय दंडाधिकारी तोकापाल शंकर लाल सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया।