लांजी: ग्राम कटंगझरी में पानी की मोटर चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Lanji, Balaghat | May 26, 2025 फरियादी राहुल ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि भाई की रसोई ढाबे के सामने लगी डेढ़ एचपी की किसान कंपनी की पानी की मोटर किसी अज्ञात चोर के द्वारा रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी कर ली गई, उक्ताशय की शिकायत पर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है, पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम पतासाजी की जा रही है।