लांजी: लांजी में नगर परिषद ने बिना अनुमति भवन निर्माण सामग्री बरामद की, नगर में मुनादी करवाई
Lanji, Balaghat | May 23, 2025 नगर परिषद लांजी अंतर्गत नगर परिषद के अमले द्वारा नगर में चल रहे आवासीय भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वार्ड क्रमांक 02 सालेटेकरी रोड लांजी में गेंदलाल रामटेक्कर के द्वारा कार्यालय नगर परिषद लांजी से बिना अनुमति के भवन निर्माण कर रहे थे, उक्त निर्माण सामग्री को बरामद किया गया तथा नगर में उक्ताशय के संबंध में मुनादी भी की गई।