लांजी: लांजी में बिना अनुमति धान का अवैध परिवहन, 8 प्रकरण बनाकर 5 गुना जुर्माना वसूला गया
Lanji, Balaghat | May 22, 2025 सचिव कृषि उपज मंडी समिति बालाघाट के निर्देशन में उपमंडी लांजी के द्वारा डुडवा घाट, कुल्पा आमगांव रोड, उमरी घाट में औचक निरीक्षण के दौरान 8 वाहनों पर धान बिना अनुज्ञा पत्र के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर प्रकरण बनाकर 5 गुना कार्यवाही कर दांडिक मंडी शुल्क वसूल किया गया, इन 8 वाहनों से कार्यवाही कर कुल 57385 वसूल कर सरकारी खजाने में जमा कराया गया।