लांजी: लांजी में बिना रॉयल्टी रेत परिवहन का मामला: 5 ट्रैक्टर ट्रॉली ज़ब्त, खनिज विभाग को सौंपा मामला
Lanji, Balaghat | May 23, 2025 लांजी के पौनी स्थित सोननदी के रेत घाट से तकरीबन 5 ट्रैक्टर ट्रॉली जो कि चिचटोला होते हुये लांजी के ओर आ रहे थे, खनिज विभाग की टीम के द्वारा चिचटोला में इन ट्रैक्टर ट्रालियॉ को पकडक़र रेत परिवहन संबधी दस्तावेज मांगे गये जो कि वाहन मालिको के पास नही होना बताया गया है जिसके तहत 5 वाहनों को जप्ती एवं पंचनामा कार्यवाही पुलिस थाना लांजी में अभिरक्षा में रखा गया है।