लांजी: आपदा प्रबंधन बैठक में कलेक्टर मीना ने की समीक्षा, लांजी के ग्रामों में बाढ़ से बचाव के लिए SDM को किया निर्देशित
Lanji, Balaghat | May 24, 2025 लांजी तहसील के परसोड़ी ग्राम में भीमगढ़ बाँध से छोड़े गए पानी तथा श्रीपुर बाँध महाराष्ट्र से छोड़े गए पानी से बैकवाटर की समस्या आ जाती है। ऐसी स्थिती में गांव टापू बन जाता है। कलेक्टर मीना ने अधिक्षण यंत्री को डैम इंचार्ज से समन्वय स्थापित कर गेट खुलने की सूचना 24 घंटे पूर्व देने के निर्देश दिए है। साथ ही कलेक्टर मीना ने 100 फीट का रस्सा रखने की निर्देश दिए।