कोटद्वार: कोटद्वार पुलिस ने हुड़दंग करने वाले 7 लोगों पर चालानी कार्रवाई कर उन्हें मर्यादा में रहने का सिखाया सबक
प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवर ने रविवार सुबह 11 बजे बताया कि देर शाम पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने को लेकर चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें हुड़दंग करने वाले 7 व्यक्तियों के विरूद्ध "ऑपरेशन मर्यादा" के तहत नियमानुसार कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी।