कोटद्वार: कोटद्वार में श्री सिद्धबली धाम और बालाजी मंदिर ने हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
कोटद्वार के सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर और बालाजी मंदिर द्वारा शनिवार दोपहर 2 बजे कोटद्वार बाजार में शोभायात्रा निकाली गई। जिसके बाद श्री सिद्धबली मंदिर और बालाजी मंदिर में विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया गया।बता दें, सिद्धबली मंदिर में सुबह पिंडी महाभिषेक और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद लोक कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुति दी गई।