कोटद्वार: कोटद्वार के भाबर क्षेत्र के लछमपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित जमीन को खनन माफियाओं ने अवैध खनन कर खोद डाला
सामाजिक कार्यकर्त्ता गोपाल कृष्ण बर्थवाल ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे बताया कि कोटद्वार के भाबर क्षेत्र के लछमपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित जमीन को खनन माफियाओं ने अवैध खनन कर खोद डाला है। चिकित्सा शिक्षा विभाग को आवंटित 192 बीघा भूमि पर अवैध खनन के कारण 15 से 20 फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। जमीन के चारों तरफ बनी चाहरदीवारी का 70 प्रतिशत हिस्सा खनन किया है।