कोटद्वार: कोटद्वार पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 4.26 लाख की धोखाधड़ी करने वाले साइबर ठग को राजस्थान से किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवर ने गुरुवार दोपहर 2 बजे बताया कि कोटद्वार निवासी मंजू विष्ट निवासी कोटद्वार के द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के पुत्र से आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करीब 4 लाख 26 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई है। इस पर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा पंजीकृत किया गया।