*पंचायती राज आम चुनाव-2026*
*जिला निर्वाचन अधिकारी ने की पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा*
*चुनाव कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश*
डीडवाना-कुचामन, 19 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी पंचायती राज आम चुनाव-2026 के संबंध में गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों एवं तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से निर्वहन किया जाए। निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा सभी प्रकोष्ठ आपसी समन्वय, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं बिजली, स्वच्छ पेयजल, सफाई, शौचालयों, सुरक्षा आदि के पुख्ता इंतजामात करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों के अद्यतन एवं पुनरीक्षण, मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं, मतदान दलों के गठन एवं प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री, ईवीएम, कानून-व्यवस्था, परिवहन, कार्मिक व्यवस्था, मतदाता जागरूकता, सूचना प्रौद्योगिकी, नियंत्रण कक्ष तथा निर्वाचन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार,जिला परिषद् के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी खुमाराम सारण सहित संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।
Didwana, Nagaur | Oct 19, 2026