हसपुरा: वंदेमातरम नारे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक भी हुए शामिल
हसपुरा शहर के ड्रीम मैरेज पैलेश परिसर से शुक्रवार को पूर्व विधायक डा . रणविजय कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यक्रताओं ने वंदेमातरम नारा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक , मेन बाजार , हाईस्कूल मोड़ , बसस्टैंड मोड़ होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और महात्मा गांधी के प्रतिमा पर मालार्पण कर तिरंगा यात्रा समाप्त किया।