नौगढ़: नौगढ़ रेंज के नोनवट के जंगल में लगी आग हजारों पौधे जलकर राख सूचना के बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
नौगढ़ रेंज के नोनवट जंगल के पंडी कंपार्ट नंबर 14 ब में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से हजारों पौधे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने हरे पौधों की टहनियों को तोड़कर आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया और हजारों पौधे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नौगढ़ रेंज पर दिया लेकिन मौके पर वन विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे।