धरहरा: बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत, आरोपी चालक बाइक छोड़ फरार, गंभीर आरोप
धरहरा थाना क्षेत्र की अमारी पंचायत के मरपा कला गांव में बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की पहचान मरपा कला निवासी ललन बिंद की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार, रीता देवी खेत में काम करने के बाद देर शाम पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान मरपा कला गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक ने