सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद के तीन सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। निर्वाचन कार्य के सुचारू संचालन हेतु 15 कोषांगों का गठन पूर्व में ही किया जा चुका है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध एवं गंभीरतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण की जाएं। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं, दायित्वों एवं तैयारियों की कोषांगवार समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
9 views | Saharsa, Bihar | Sep 24, 2026