बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत ई सी सी ई का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न*
छपरा 24 सितंबर 2026
खेल भवन तथा राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय छपरा में प्रारंभिक बाल्यावस्था एवं देखभाल शिक्षा ई सी सी ई का चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे सभी 18 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी , 98 महिला पर्यवेक्षिका एवं प्रत्येक परियोजना से चयनित पांच पांच सेविकाओं को मास्टर ट्रेनर के रूप मे प्रशिक्षित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत 3 से 6 वर्ष के बच्चों को पोषण भी पढ़ाई भी के तहत व्यवहारिक ज्ञान एवं वस्तुओं के रंग तथा आकार की पहचान कराना। नई शिक्षा नीति के तहत तैयार किया गया पाठ्यक्रम 3 से 6 वर्ष के बच्चो के लिए 'आधारशिला' की मदद से कविता एवं गीत के माध्यम से बच्चों को खेल विधि के द्वारा जानकारी देने पर जोर दिया गया। इस प्रशिक्षण में वेस्ट मटेरियल से बने शिक्षण अधिगम सामग्री टी एल एम का उपयोग सेविकाओं को अपने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाने मे करेगी। जिससे कि बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। यह प्रशिक्षण प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन के प्रशिक्षकों के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सेविकाओं का क्षमता वर्धन तथा बच्चों के विकासात्मक विलंबन की पहचान करना तथा बच्चों के वास्तविक विकास का आकलन करना है।
आज उक्त चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन दिवस पर जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली गई तथा निर्देश दिया गया कि सभी आंगनबाड़ी केदो पर मास्टर ट्रेनर के द्वारा अपने-अपने परियोजना में सभी सेविकाओं को इसका प्रशिक्षण कराया जाए। जिससे कि बच्चों को सुरक्षित आनंददायी समावेशी एवं सीखने से सीखने के समृद्ध वातावरण विकसित हो सके।
7 views | Saharsa, Bihar | Sep 24, 2026