बड़ौत: भड़ल निवासी युवक ने भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी कर फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल, आरोपी को गिरफ्तार किया गया
Baraut, Bagpat | Apr 16, 2025 दोघट थाना क्षेत्र के भड़ल गांव निवासी एक युवक ने अपनी फेसबुक से भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी कर फोटो वायरल कर दिया था। जिस पर हिंदू संगठनों ने मेरठ आईजी, डीआईजी, बागपत पुलिस को X पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए बुधवार को आरोपी युवक आकाश गौतम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।