बड़ौत: बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली चौकी के पास नीलगाय की टक्कर से कार चालक सहित 3 लोग घायल, कार क्षतिग्रस्त और नीलगाय भी घायल
Baraut, Bagpat | Apr 15, 2025 बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली पुलिस चौकी के पास सोमवार रात करीब 9 बजे ईको कार की नीलगाय से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कार पलट गई। जिसमें कार चालक सहित 3 घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया। बिजरौल गांव निवासी सुभाष पुत्र भगीरथ सोमवार रात ईको कार से अपनी 2 बेटियों के साथ दाहा गांव में शादी में जा रहा था।