बड़ौत: बागपत में एक युवक द्वारा प्रभु श्री राम पर अभद्र टिप्पणी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Baraut, Bagpat | Apr 15, 2025 बागपत जनपद में आकाश गौतम नाम के एक युवक का फोटो सोमवार रात करीब 10:30 से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक द्वारा प्रभु श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी की गई है। जिससे हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश है। जिसकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।बागपत पुलिस का कहना है कि संबंधित को जांच के निर्देश दिए गए हैं।