बड़ौत: बागपत में दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे बड़ौत पर बाइक कंधे पर रखकर शादी समारोह में स्टंट डांस का वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Apr 15, 2025 बड़ौत में एक शादी समारोह के दौरान युवक प्रदीप की शादी में उसके दोस्त आकाश ने जाट गाने पर अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। आकाश ने मोटरसाइकिल को अपने कंधे पर उठाकर डांस करना शुरू कर दिया। यह घटना दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के पास की बताई जा रही है। यह वीडियो सोमवार रात करीब 9:15 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।