बड़ौत: अलावलपुर, ओढ़ापुर व लुहारा के 3 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में किया गया पेश
Baraut, Bagpat | Apr 15, 2025 अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में बागपत पुलिस ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 3 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बागपत पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि तीनों आरोपी काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। जिनके अदालत से वारंट जारी हुए थे। जिनको छपरौली व बड़ौत पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।