बड़ौत: तमेलागढ़ी की बेटी का भारतीय नौसेना में चयन होने पर रामायण की पुस्तक व ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित
Baraut, Bagpat | Apr 15, 2025 नेताजी सुभाषचंद्र बोस मैमोरियल इंटर कॉलेज तमेलागढ़ी की छात्रा नेहा पुत्री बबलू का चयन भारतीय नौसेना में होने पर रामायण की पुस्तक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। नेहा ने बताया कि मई 2024 में मेरठ के पांची में परीक्षा दी तथा फिजिकल दिल्ली में दिया था। 5 मार्च 2025 में रिजल्ट आया। जिसके बाद आईएनएस छिलका उड़ीसा में ट्रेनिंग के लिए रवाना हुई।