सासनी: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कोतवाली सासनी पर अलग-अलग संप्रदाय के धर्मगुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
Sasni, Hathras | Aug 23, 2024 जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में आगामी त्यौहार श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सासनी द्वारा कोतवाली सासनी पर शोभायात्रा/जुलूस के आयोजकों व अलग-अलग संप्रदाय के धर्म गुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शांतिपूर्वक तरीके से त्यौहार मनाने की लोगों से अपील की गई।