सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के पराग डेरी के पास रोडवेज बस ने बुलेट को मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल
Sasni, Hathras | Aug 21, 2024 हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के पराग डेरी के पास रोडवेज बस ने 1 बुलट को जोरदार टक्कर मार दी। रोडवेज बस की टक्कर से बुलट सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर किया गया है ।